अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के लिए टेंट, मंच, साउंड व अन्य संबंधित व्यवस्थाओं के लिए कार्य आवंटन ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। उपायुक्त विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हेलीपैड ग्राउंड, सेंट्रल थाने के पास, सेक्टर-12, फरीदाबाद में किया जाएगा।
डीसी विक्रम सिंह के आदेश अनुसार इस कार्य के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें उपमंडल अधिकारी फरीदाबाद, नगराधीश फरीदाबाद, लेखाधिकारी कार्यालय उपायुक्त फरीदाबाद को शामिल किया गया है।