फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विदेश से बिटुमन खरीदने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। कच्चे तेल की वैश्विक आपूर्ति पर पड़े असर ने फरीदाबाद में सड़क निर्माण कार्यों की रफ्तार थाम दी है लेकिन अब सरकार ने हालात से निपटने के लिए नया रास्ता तलाश लिया है। अभी तक फरीदाबाद में मथुरा व रोहतक रिफाइनरी से तारकोल आ रहा था लेकिन वहां से तारकोल न मिलने के बाद कई विकास कार्यों की रफ्तार थम गई थी। इसी के चलते शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में एक बाटा पुल का काम भी रुक गया था। शहर में बिटुमन (तारकोल) की कमी को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने विदेशों से इसकी खरीद की योजना को मंजूरी दी है। इससे उम्मीद है कि लंबे समय से अटके सड़क प्रोजेक्ट्स को जल्द दोबारा गति मिल सकेगी। सूत्रों के अनुसार रूस, सिंगापुर और मलेशिया जैसे देशों से बिटुमन आयात करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। अधिकारियों ने इन देशों की कंपनियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है और जल्द आपूर्ति सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है। जानकारों का मानना है कि खाड़ी क्षेत्र में मौजूदा हालात सामान्य होने में समय लग सकता है इसलिए वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भरता बढ़ाना जरूरी हो गया है।

शहर में कई प्रोजेक्ट प्रभावित

फरीदाबाद में इस समय 10 से अधिक सड़क निर्माण और मरम्मत परियोजनाएं प्रभावित हैं। सेक्टर-12 में सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य अधूरा है जबकि बाटा पुल की मरम्मत भी बीच में रुक गई है। पुल के एक हिस्से का काम पूरा हो चुका है लेकिन दूसरी तरफ निर्माण कार्य सामग्री की कमी के कारण ठप है। इसके अलावा ग्रेटर फरीदाबाद के कई इलाकों में भी सड़क निर्माण की गति थमी हुई है। इसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है जिन्हें खराब और उबड़-खाबड़ सड़कों पर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिटुमन की कमी के कारण कुछ निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं। वैकल्पिक स्रोतों से सामग्री उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं, ताकि काम जल्द दोबारा शुरू किया जा सके।-प्रकाशलाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें