फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फ्लाइट टिकट कंफर्म कराने के नाम पर एक लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्टमर केयर बनकर जालसाजों ने रिफंड का दिया झांसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फ्लाइट टिकट कंफर्म कराने और रिफंड दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने सेक्टर-88 स्थित सवाना आरपीएस निवासी एक व्यक्ति से करीब एक लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने झांसा देकर पीड़ित से एक एप डाउनलोड कराया और तकनीकी हेरफेर के जरिये बैंक खाते से रकम निकाल ली। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 18 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सेक्टर-88 निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि नौ अगस्त 2025 को उन्होंने जम्मू की फ्लाइट टिकट कंफर्म करने के लिए इंटरनेट से मिले एक कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया था। वहां से उन्हें दो अन्य नंबर दिए गए और व्हाट्सएप कॉल पर बात करने को कहा गया। खुद को कस्टमर सर्विस प्रतिनिधि बताने वाले ठगों ने कहा कि उनका टिकट कैंसिल हो गया है, जिसे दोबारा कंफर्म करने के लिए एक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगों ने पीड़ित को अपनी बातों में फंसाकर एक एप डाउनलोड करवाया। शुरुआत में केवल चार हजार रुपये के रिफंड और टिकट कंफर्मेशन की बात कही गई, लेकिन पीड़ित के खाते से 95,605 रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद रिफंड का लालच देकर फिर से चार हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। इस तरह कुल 99,605 रुपये की ठगी की गई। जब पीड़ित ने टिकट मांगा तो आरोपियों ने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें