फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतिया कॉलोनी वासियों ने किया नैन चौक जाम

विज्ञापन
फरीदाबाद पर्वतिया कालोनी के निवासी सीवर की समस्या को लेकर नैन चौक पर जाम लगाते हुए । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे वार्ड-5 स्थित पर्वतिया कॉलोनी वासियों का गुस्सा सोमवार फूट पड़ा। लोगों ने नैन चौक पर जाम लगा दिया। नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे चौक पर जाम लगाने से यातायात व्यवस्था ठप हो गई। जाम की सूचना पाकर मौके पर नगर निगम एसडीओ और सारन थाना प्रभारी ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। अधिकारियों ने उन्हें दो दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पर्वतिया कॉलोनी स्थित गली नंबर-74 से 78 में कई माह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या हुई है। हालत यह है कि गलियों में गंदा पानी जमा होने से लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। गंदे पानी से लोगों को आवाजाही करने पड़ती है। घरों में सीवर का पानी वापस आ जाता है। चारों तरफ गंदगी से बुरा हाल है। लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।
वहीं दूसरी ओर गली में इसी माह में दो अलग-अलग शादियां भी है। ऐसे में लड़का और लड़की वाले दोनों चिंता में है कि इस गंदे पानी में कैसे आयोजन हो पाएगा। ऐसे में दुल्हन ने सीएम को ट्वीट करके अपनी परेशानी बताई है। फरवरी माह में भी दुल्हन ने भी किया था ट्वीट फरवरी माह में गली में रहने वाली कामिनी ने भी सीएम को ट्वीट करके सीवर की समस्या बताई थी। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों को नैन चौक पर जाम लगाकर निगम अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आलोक, रणजीत, पुनित वशिष्ठ, सौरभ त्यागी सहित अनेक लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें