फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रांशु के तेजतर्रार शतक और ध्रुव के अर्धशतक से वेनी क्लब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
- वाईएससीए क्रिकेट अकादमी को 67 रन से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना भूमि क्रिकेट मैदान पर शनिवार को वेनी स्पोर्ट्स क्लब ने वाईएससीए क्रिकेट अकादमी को 67 रन से हरा दिया। 40 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेनी स्पोर्ट्स की टीम 39.3 ओवर में 345 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। वेनी के लिए प्रांशु ने महज 63 गेंदों पर 10 चौके और नौ छक्कों की मदद से 119 रन बनाए। वहीं ध्रुव शर्मा ने 84 रन की पारी खेली। वाईएससीए के लिए मुकेश जायसवाल ने चार विकेट झटके। वहीं इंदर और जगजीत को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन

जवाब पारी में वाईएससीए की टीम 34 ओवर में 278 रन पर ढेर हो गई। वाईएससीए के वंश कंबोज ने 63 और अभिनव आनंद ने 62 रन बनाए। वेनी की ओर से प्रद्युम्न और आशीष ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद शानिब को दो विकेट मिले। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्रांशु को मैन ऑफ द मैच और इंदर को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें