फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राष्ट्रीय ओपन पैरा एथलेटिक्स में प्रणव ने जीते स्वर्ण और रजत

Tue, 26 Mar 2024 11:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- बंगलुरु में दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन, विश्व चैंपियनशिप के लिए स्थान सुरक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बंगलुरु में आयोजित दो दिवसीय छठी राष्ट्रीय ओपन पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में फरीदाबाद के प्रणव सूरमा ने जलवा दिखाया। उन्होंने क्लब थ्रो में स्वर्ण और डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने जापान में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। उनके प्रदर्शन पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन 25 और 26 मार्च को बंगलुरु में किया गया। इसमें देश के देश भर के करीब एक हजार से अधिक पैरा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें प्रणव सूरमा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्लब थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले सोमवार को आयोजित होने वाली डिस्कस थ्रो में रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्होंने अपने कोच नरसिंह राम से प्रशिक्षण ले रहे हैं। मालूम हो कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में 50 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण और रजत पदक झटक चुके है। उनके जीत पर परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता संजीव सूरमा ने बताया कि इस जीत के साथ ही उनका कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें