फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पैरा विश्व एसोसिएशन चैंपियनशिप में दिखेंगे जिले के प्रमोद और कंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली में 27 सितंबर से शुरू होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली पैरा विश्व एसोसिएशन चैंपियनशिप में जिले के प्रणव और कंचन लखानी खेलते हुए नजर आएंगी। दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कंचन शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में अपना जौहर दिखाने उतरेंगी। वहीं प्रणव क्लब थ्रो में देश का प्रतिनिधित्व करने मैदान पर उतरेंगे।
विज्ञापन


प्रणव ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित होना एक बेहद भावुक कर देने वाला पल था। अब मुकाबलों के लिए रोमांचित हूं। तैयारी पूरी हो चुकी है। देश के लिए विश्व चैंपियनशिप में पदक हासिल करने का प्रयास करूंगा। कंचन ने बताया कि चयन के बाद से ही बेहद खुश हूं। बेसब्री से चैंपियनशिप का इंतजार कर रही हूं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे प्रतियोगिता नजदीक आ रही है, थोड़ा सा दबाव भी महसूस कर रही हूं। आशा करती हूं कि पदक अपने नाम करूं। बता दें कि 27 और 28 सितंबर को होने वाली चैंपियनशिप में एथलेटिक्स के विभिन्न मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विश्व के करीब 110 देश प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें