फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी-5 में तीन घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित समय से एक घंटा अधिक चला काम, गर्मी में बिजली नहीं होने से लोग हुए परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बाटा चौक के पास पोस्ट ऑफिस के सामने स्लिप रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण में आ रहे बिजली के खंभों को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए शनिवार को बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। विभाग ने दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित किया था, लेकिन खंभे शिफ्ट करने के काम में देरी होने के कारण एनआईटी-5 क्षेत्र में शाम छह बजे तक बिजली प्रभावित रही।
विज्ञापन


तीन घंटे बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पंखे और कूलर बंद रहे, वहीं बिजली से जुड़े जरूरी काम भी प्रभावित हुए। निर्धारित समय पर आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों में नाराजगी रही। शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। एनआईटी-5 के एसडीओ प्रदीप यादव ने बताया कि खंभों को शिफ्ट करने में कुछ अधिक समय लगा। काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें