फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से रखरखाव कार्य के चलते सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिले के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान उपभोक्ताओं को करीब पांच घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
निगम के अनुसार डीग एपी, सेक्टर-85, हरि विहार, सनपेड़, सूबेदार कॉलोनी, आर्य नगर, सेक्टर-2, रघुवीर कॉलोनी-2, सोतई और आर्टिफिशियल लिंब्स फीडर से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कटौती के दौरान लोगों को पानी की समस्या न हो, इसके लिए निगम ने आवश्यकतानुसार पहले ही पानी भरकर रखने की सलाह दी है। संवाद