फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: किरायेदार पर मकान कब्जाने का आरोप, पुलिस से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 में बुजुर्ग दंपती के मकान पर किरायेदार द्वारा कब्जा करने का मामला सामने आया है। रविवार को किरायेदार और मकान मालिक के बीच कहासुनी होने के बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने किरायेदार को एक सप्ताह का समय दिया है कि वह एक सप्ताह के अंदर मकान को खाली कर दे। मकान मालिक तिलक कुमार रोका के अनुसार, किरायेदार नवंबर 2025 से मकान में रह रहा है। सफाई को लेकर दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होता था। इसके चलते फरवरी में उन्होंने सेक्टर-3 पुलिस चौकी में शिकायत देकर मकान खाली कराने की मांग की थी। मकान मालिक के मुताबिक पुलिस की मौजूदगी में किरायेदार ने लिखित आश्वासन दिया था कि वह 16 अप्रैल 2026 को मकान खाली कर देगा। हालांकि, बाद में किरायेदार ने अदालत में दावा किया कि मकान उसका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें