फरीदाबाद। एनआईटी-5 में बिजली विभाग की ओर से पेड़ों की छंटाई का काम किए जाने के चलते बृहस्पतिवार दोपहर दो से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। गांधी कॉलोनी फीडर पर काम किए जाने से केएल मेहता रोड, मदर डेयरी और गांधी कॉलोनी के लोगों को गर्मी के बीच परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली कटने से घरों और दुकानों में कामकाज प्रभावित रहा।
बिजली निगम के एसडीओ प्रदीप यादव ने बताया कि बुधवार रात पेड़ की एक डाल टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गई थी। इसके कारण गांधी कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसी समस्या को दूर करने के लिए सुबह बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। भविष्य में पेड़ों की डाल टूटने से बिजली लाइन प्रभावित न हो, इसके लिए हाइड्रोलिक मशीन की मदद से पेड़ों की छंटाई का काम किया गया। संवाद