फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पिकअप में तार उलझने से सड़क पर गिरा बिजली का खंभा

विज्ञापन
फरीदाबाद में गोंछी रोड पर पिकअप में तार उलझने पर सड़क के बीचों-बीच गिरा खंभा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। गौंछी रोड पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक पिकअप वाहन में बिजली के तार उलझने से कई बिजली के खंभे सड़क के बीचों-बीच गिर पड़े। घटना सुबह के समय हुई, जब सड़क पर यातायात कम था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन गुजरते समय ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में फंस गया, जिससे अचानक खिंचाव पैदा हुआ और पास के बिजली का खंभा गिर गया।
विज्ञापन


हालांकि, घटना के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही कम होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह एक बड़ी राहत की बात रही। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और आसपास के इलाके में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए बिजली के तारों और खंभों की नियमित जांच की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें