फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित ओमैक्स हिल्स सोसाइटी में बिल्डर द्वारा सोसाइटी के एक कनेक्शन से आठ यूनिटों को बिजली बेचे जाने के मामले में विजिलेंस टीम ने बिल्डर को 2.61 करोड़ रुपये का प्रोविजनल नोटिस जारी किया है। इससे ओमैक्स प्रबंधन में हड़कंप मच गया है, अगर एक महीने में बिल्डर की ओर से नोटिस का जवाब नहीं दिया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विजिलेंस टीम के एक अधिकारी ने बताया कि बिल्डर ने ओमैक्स हिल्स सोसाइटी के नाम पर 1156.76 किलोवाट का बिजली निगम ने कनेक्शन ले रखा है। लेकिन इस कनेक्शन से ओमैक्स हिल्स-2 को भी बिजली सप्लाई की जा रही थी। यहां 1005.7 किलोवाट का लोड चल रहा था। इसी तरह विला की आठ यूनिटों में बिजली बेची जा रही थी। यहां 2105 किलोवाट का लोड का लोड चल रहा था। खास बात यह थी कि बिल्डर अपने एक कनेक्शन से दूसरी सोसाइटियों को बिजली बेच रहा था और रेजीडेंट्स से मोटा बिल भी वसूला जा रहा था।
बिल्डर द्वारा एक कनेक्शन से सोसाइटी की आठ यूनिटों को बिजली बेची जा रही थी। छापा मारने पर मामले का खुलासा हुआ। कार्रवाई के दौरान ओमैक्स फॉरेस्ट स्पा के उप प्रबंधक राहुल और हिल्स-1 के उप प्रबंधक राकेश मौके पर मौजूद थे। विजिलेंस की ओर से मामले में बिल्डर को करीब 2.61 करोड़ रुपये का प्रोविजनल नोटिस जारी किया गया है। इसके लिए बिल्डर को एक महीने का समय दिया गया है। - दिनेश कुमार, एसडीओ विजिलेंस, बिजली निगम