फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडी डालकर जला रहे थे बिजली, विभाग ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बिजली चोरी रोकने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली निगम का अभियान शनिवार को जारी रहा। टीम ने एनआईटी पांच स्थित गांधी कालोनी, भगत सिंह कालोनी आदि क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान 35 उपभोक्ताओं को मुख्य लाइन पर कुंडी डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा। इनसे 48 किलो लोड का आंकलन किया गया। सभी पर करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

एनआईटी पांच नंबर सबडिवीजन अधिकारियों को कई दिनों से गांधी कालोनी, भगत सिंह कालोनी, एनआईटी पांच आदि क्षेत्रों में बिजली चोरी की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर जेई प्रवीन के नेतृत्व में टीम गठित कर छापा मारा गया। जैसे ही विभाग की टीम पहुंची तो कुछ लोग अपने घरों में ताला लगाकर भाग गए। इस दौरान टीम ने करीब 35 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। उपभोक्ता घर में मीटर होने के बावजूद मुख्य लाइन पर कुंडी डालकर टीवी, एसी, फ्रिज, कूलर और पंखे आदि चला रहे थे। टीम ने मौके पर ही सभी कनेक्शन काट दिए। इस दौरान करीब 48 किलो लोड का आंकलन किया गया।
वर्जन
गांधी कालोनी, भगत सिंह कालोनी सहित कई इलाकों में छापा मारा गया। अनेक लोग कुंडी डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। लगभग 10.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। एक महीने का सभी को समय दिया गया। जुर्माना अदा नहीं करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। - कुलदीप, कार्यकारी अभियंता, एनआईटी डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें