फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छठ पूजा के लिए 79 घाटों पर रहेगा पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिले के 79 घाटों पर पुलिस व्यवस्था की गई है। सभी संबंधित थाना प्रभारियों और पर्यवेक्षण अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और घाटों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख घाटों पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ राइडर और पीसीआर भी तैनात रहेंगे। वहीं, संवेदनशील और अधिक गहराई वाले घाटों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से घाटों पर भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। किसी घाट या उसके आसपास के मार्ग पर भीड़ बढ़ने से यातायात प्रभावित होने की स्थिति में जरूरत के अनुसार कुछ समय के लिए मार्ग में बदलाव किया जा सकता है। इसके लिए स्थानीय और यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें