फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: आगरा नहर में युवती के छलांग लगाने की आशंका, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Fri, 26 Jun 2026 11:47 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
युवती की तलाश में जुटी एसडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात 18 वर्षीय युवती के आगरा नहर में छलांग लगाने की आशंका है। सूचना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम युवती की तलाश में जुटी है। परिजनों का कहना है कि कुछ समय पहले तय हुई शादी से युवती ने इनकार कर दिया था।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, युवती संध्या पल्ला क्षेत्र की चौहान कॉलोनी, गली नंबर-5 की रहने वाली है। उसने 12वीं कक्षा पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और पिछले करीब डेढ़ वर्ष से घर पर रहकर कपड़ों पर कढ़ाई का काम कर रही थी।

पिता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले परिवार ने उसकी शादी तय की थी, लेकिन उसने विवाह करने से मना कर दिया था। परिजनों का मानना है कि वह शादी को लेकर मानसिक दबाव में हो सकती थी। गुरुवार शाम वह अपनी दादी को खाना देने गई थी। इसके बाद वह घर से निकलकर आगरा नहर की ओर चली गई।

आगरा नहर के पास मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सौरभ के अनुसार युवती कुछ देर तक नहर किनारे खड़ी रही और फिर अचानक पानी में छलांग लगा दी। घटना रात में होने के कारण मौके पर अधिक लोग मौजूद नहीं थे, जिससे उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। रात में अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान सफल नहीं हो सका। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाकर नहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। युवती के नहर में छलांग लगाने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें