फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस करती रही इंतजार, नहीं पहुंचे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। कृषि कानूनों के विरोध में टोल फ्री कराने के ऐलान को लेकर शनिवार को दूसरे दिन कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे स्थित मौजपुर टोल पर महज एक किसान ने टोल फ्री आह्वान के दूसरे दिन मोर्चा संभाला। वहीं, पुलिस को आशंका थी कि मौके पर भारी तादाद में किसान पहुंच सकते हैं। इस कारण इंतजाम के साथ पुलिस बल मौके पर मौजूद था। अन्य टोल पर भी स्थिति सामान्य रही। ऐसे में पुलिस के खुफिया विभाग की जानकारी कमजोर रही और किसानों का टोल फ्री आह्वान दूसरे दिन विफल साबित हुआ।
विज्ञापन

मौजपुर टोल के आस-पास 200 से अधिक पुलिस कर्मियों के अलावा सीआईए टीम तैनात रही। वहीं, शनिवार देर शाम तक कोई किसान टोल फ्री कराने नहीं पहुंचा ही नहीं। ऐसे में पुलिस अलर्ट रही और आसपास की दुकान, होटल व ढाबों के अलावा टोल से गुजरने वाली हर गाड़ी पर नजर बनाए रखी।
अटाली गांव के थाना सदर एसएचओ बैरिकेड लगाकर आवागमन करने वाली गाड़ियों पर नजर बनाए हुए थे। वहीं टोल से करीब 500 मीटर की दूरी पर छायसां थाना एसएचओ यहां से आवागमन करने वाली गाड़ियों पर नजर रखे हुए थे। वहीं आसपास शनिवार को पुलिस आराम करते हुए देखी गई।
विज्ञापन

सुचारु रूप से चलता रहा मार्ग
केजीपी मौजपुर स्थित टोल पर वाहनों की आवाजाही टोल फ्री आह्वान से अछूती रही। पलवल की तरफ से आवागमन करने वाली और नोएडा की तरफ से आवागमन करने वाली गाड़ियां आती-जाती रहीं। यहां से आने वाला यातायात अन्य दिनों की भांति सुचारु रूप से चलता रहा।
पुलिस गाड़ी में घुमाती रही
शाम करीब चार बजे किसान नेता बबलू हुड्डा अपनी निजी गाड़ी में मौजपुुर टोल पर पहुंचे और गाड़ी से उतरने लगे, जहां उन्होंने टोल कर्मी को कहा कि आज टोल फ्री है जहां थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंच गई। उनको टोल से बिना किसी टैक्स के निकाल दिया। इसके बाद बबलू हुड्डा से फोन पर हुईं बातचीत में उन्होंने बताया कि उनको पहले चौकी ले जाया गया, इसके बाद गांवों में इधर उधर घुमाया। इस गाड़ी में तीन पुलिस कर्मियों के अलावा उसके साथ गोविंद हुड्डा, मोहित बिसला, सोमवीर हुड्डा एक सात साल की बच्ची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें