फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चुनावी माहौल में काली फिल्म की गाड़ी पर पुलिस की पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी थाना इलाकों में फ्लैग मार्च निकालने के साथ ही ट्रैफिक पुलिस भी वाहनों पर अपनी विशेष नजर रखेगी। एक अप्रैल से ट्रैफिक पुलिस काली फिल्म लगी गाड़ियों के लिए अभियान चलाएगी। वहीं, गाड़ी पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना किया जाएगा।
डीसीपी ट्रैफिक ऊषा ने बताया गाड़ियों के शीशे पर काली फिल्म का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस विशेष नजर रखने जा रही है। यह ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है। इससे कार के अंदर की गतिविधि बाहर वालों को नहीं दिखाई देती। कई बार कार के अंदर अपराधी बैठे होते हैं। काली फिल्म लगी होने के कारण किसी को दिखाई नहीं देता। चुनाव का माहौल होने के कारण पुलिस ऐसे वाहन चालकों से सख्ती से निपटेगी। डीसीपी ने सभी थाना प्रबंधक, पुलिस चौकी प्रभारी और यातायात इकाई को निर्देश दिए हैं। अभियान की मॉनिटरिंग डीसीपी ट्रैफिक खुद करेंगी। अभियान के दौरान औचक निरीक्षण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करेंगे शिकायत
उन्होंने लोगों से अपील की है कि गाड़ियों पर काली फिल्म लगाकर ना चलें। यदि कोई काली फिल्म लगाकर गाड़ी चला रहा है तो इसकी सूचना ट्रैफिक पुलिस को दें। वाहन का फोटो, स्थान, समय एवं तारीख सहित पोस्टल चालान शाखा के वाट्सअप नंबर 7290000111 पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें