फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चुनाव आचार संहिता लगते ही जमीनों पर अवैध कब्जे के बढ़े मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। चुनाव आचार संहिता लगते ही जिले में भूमाफिया का खेल शुरू हो गया है। अधिकारी चुनाव तैयारियों में व्यस्त होने के कारण भू-माफिया जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर बेच रहे हैं। इसे लेकर नवीन नगर व बसंतपुर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस आयुक्त राकेश आर्य को शिकायत दी है। आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित संजय शर्मा ने बताया कि इस्माइलपुर में उनकी 110 कनाल 4 मरला जमीन है। उनका ही जमीन पर कब्जा है। यह जमीन मेरे पिता ग्यासीलाल ने मैसर्स ग्रीन इस्टेट एंड एचआरई प्लॉट होल्डर्स एसोसिएशन से खरीदी थी। इस जमीन पर कोर्ट का स्टे भी है। आरोप है कि आचार संहिता लागू होने के बाद 18 मार्च 2024 को फर्जी कागजातों के आधार पर आधा दर्जन लोगों ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर चाहर दीवारी कर ली। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो, एमसीएफ, तहसीलदार आदि को जमीन के मूल दस्तावेज उपलब्ध कराए। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटवाया जा रहा। नवीन नगर चौकी के जांच अधिकारी अमरजीत का कहना है कि जिन पर आरोप लगा है उनसे दस्तावेज मांगकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें