बल्लभगढ़। सेक्टर-2 में शुक्रवार सुबह पुलिस ने बैग में बंद एक नवजात शिशु को बरामद कर उसे बीके सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। हालांकि शिशु स्वास्थ्य है। अग्रसेन चौकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
चाईल्ड लाइन हेल्पलाइन के सदस्य रविंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर-2 में पीपल के पेड़ के पास एक बैग में से नवजात बच्चे की रोने की आवाज आ रही है। इस पर उनकी टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची तो देखा कि किसी ने एक बैग में पॉलीथिन में लपेट कर नवजात शिशु (लड़के) को फेंक रखा था। बैग में बच्चे की नाल आदि होने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि जन्म के तुरंत बाद उसे बैग में डालकर फेंक दिया गया।