फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीलम-बाटा रोड पर कूड़ा उठाने का विरोध करने पर पुलिस ने सफाई कर्मियों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलम-बाटा रोड पर कूड़ा उठाने का विरोध करने पर पुलिस ने सफाई कर्मियों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम का दस्ता बृहस्पतिवार को नीलम-बाटा रोड पर कूड़ा उठाने पहुंचा। इसका पता लगते ही नगर निगम के सफाई कर्मचारी विरोध करने पहुंच गए। पुलिस ने वहां पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया। शहर में जगह-जगह कूड़ा फैलने से परेशानी बनी हुई है। नगर निगम मुख्यालय से लेकर शहर के अंदर कूड़ा फैला हुआ हैै।
निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के निर्देशों पर नगर निगम प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को उठाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। निगम प्रशासन का प्रयास है कि उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से शहर में सफाई व्यवस्था को यथासंभव सुचारु रखा जाए और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

इसी कड़ी में आज ओल्ड जोन के कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार के नेतृत्व में सेक्टर-10 एवं सेक्टर-11 की डिवाइडिंग रोड से कूड़ा उठाने का कार्य शुरू कराया गया। हालांकि, मौके पर कर्मचारी यूनियन द्वारा कार्य में बाधा डालते हुए कूड़ा उठाने का कार्य रुकवा दिया गया। इसके बावजूद निगम प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है कि शहर में जहां भी गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे हैं, उन्हें मौका मिलते ही हटाया जा सके।
इसी प्रकार बल्लभगढ़ क्षेत्र में अग्रवाल कॉलेज के सामने से भी कूड़ा उठाने के लिए निगम की टीम पहुंची, लेकिन वहां भी कर्मचारियों द्वारा कार्य में बाधा डाली गई। निगम प्रशासन द्वारा उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से लगातार ऐसे स्थानों को चिन्हित कर कूड़ा उठाने की कार्रवाई की जा रही है। जहां पर कूड़ा ज्यादा है।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा कर्मचारियों की कुछ मांगों को मान लिया गया है, जबकि कुछ मांगें अभी विचाराधीन हैं। इसके बावजूद कर्मचारी अभी हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराना है और इसी दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें