फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चालान के बदले मोबाइल गिरवी रखने का मामला वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चालान के बदले मोबाइल गिरवी रखने का मामला वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन


बस स्टैंड चौकी पर पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप, एसपी वरुण सिंगला बोले– भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी,
पलवल। बस स्टैंड चौकी पर पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक चालान के नाम पर दो युवकों से दो हजार रुपये मांगने और रकम न देने पर उनके मोबाइल फोन चाय वाले के पास गिरवी रखवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। एसपी वरुण सिंगला ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी निवासी रोहित और अभिषेक मथुरा के कोकिला वन धाम की परिक्रमा कर लौट रहे थे। बस स्टैंड के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस न दिखाने पर दोनों को चौकी में बैठाया गया और थर्ड डिग्री दी गई। बताया गया कि पुलिसकर्मियों ने पांच हजार रुपये मांगे, लेकिन मामला दो हजार में तय हो गया। जब दोनों युवक रकम नहीं दे पाए तो पुलिस ने उनके मोबाइल फोन एक चाय वाले के पास गिरवी रखवा दिए और कहा कि सुबह दो हजार रुपये लेकर आना, तभी फोन मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में युवकों ने घर जाकर परिजनों को घटना बताई। परिजन मौके पर पहुंचे और चाय वाले से मोबाइल वापस ले लिए। इस दौरान कहासुनी और धक्का-मुक्की भी हुई। चाय वाले ने बताया कि मोबाइल पुलिसकर्मियों के कहने पर गिरवी रखवाए गए थे। मामले पर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें