पुन्हाना। उपमंडल के सिंगार गांव में शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पलवल जिले के खाइका गांव निवासी मोनू पुत्र लक्खीराम ने बताया कि उसका बेटा शैलू गांव के ही अनिल के साथ पुन्हाना किसी काम से जा रहा था। वह दोनों के पीछे अपनी बाइक से चल रहा था। आरोप है कि अनिल बाइक को तेज रफ्तार में चला रहा था, जिस पर शैलू बार-बार उसे धीमा चलाने की बात कह रहा था। सिंगार गांव के चेंबर के पास अनिल ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई हादसे में शैलू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद