फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये लेती महिला को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-82 इलाके की सोसाइटी में रहती है महिला, अवैध वसूली की धारा में दर्ज की गई एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर एक महिला ने व्यक्ति से रुपये मांगे। व्यक्ति की शिकायत पर बृहस्पतिवार रात खेड़ीपुल थाना पुलिस ने महिला को 50 हजार रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया। महिला के खिलाफ खेड़ीपुल थाना में अवैध वसूली के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि महिला को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन


मामले में पुलिस को शिकायत सेक्टर-86 निवासी विशाल ने दी। इन्होंने आरोप लगाया कि सेक्टर-82 की सोसाइटी निवासी महिला से उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई। अब वो महिला दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वो 50 हजार रुपये देने के लिए दबाव बना रही है। पुलिस टीम शिकायतकर्ता के साथ बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे सेक्टर-82 की एक सोसाइटी में पहुंची। यहां से महिला आशिमा को पुलिस ने 50 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। इसके बाद महिला को थाने लाया गया और अवैध वसूली की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें