फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गोली मारने के मामले में साजिशकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-56 की राजीव कॉलोनी में दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-56 की राजीव कॉलोनी में घर से बाहर बुलाकर गोली मारने के मामले में साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी धर्मेंद्र उर्फ अजय गांव सिकरोना का रहने वाला है।

थाना सेक्टर-58 में पवन निवासी राजीव कॉलोनी ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके भतीजे संदीप की मोनू व तुषार के साथ कहा सुनी हुई थी। जिसकी रंजिश रखते हुए 27 जुलाई को मोनू अपने साथी ओमकार के साथ उनके घर के बाहर आया और उसके भतीजे संदीप को आवाज देकर बुलाया। जब संदीप उनके पास गया तो मोनू ने संदीप पर गोली चला दी। जब शिकायतकर्ता का भतीजा पंकज उनको पकड़ने के लिए पीछे भाग तो आरोपियों ने पंकज पर भी फायर किया और वहां से भाग गए। संदीप को पसली में एक गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र उर्फ अजय को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्ष राजीव कॉलोनी में रहते हैं। आरोपी के बेटे व पीड़ित संदीप की कहासुनी हुई थी। जिसके बाद आरोपी ने अपने बेटे तुषार व मोनू के साथ मिलकर संदीप को सबक सिखाने के लिए प्लान बनाया और संदीप की रेकी की। जिसके आधार पर आरोपी मोनू ने अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें