फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक मर्डर केस में बड़ा खुलासा: पुलिस के हाथ लगा कातिल, बस के अंदर मारे थे 12 बार चाकू; दोस्त ही निकला दरिंदा

Sun, 16 Mar 2025 09:13 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ओम चौहान यूपी मैनपुरी का मूल निवासी है और अब दिल्ली मोलडबंद में किराये पर रहता है।
विज्ञापन
बस में मिला था दीपक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपक की हत्या के मामले में उसके दोस्त ओम चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को फरीदाबाद बाईपास रोड सेक्टर-37 किनारे खड़ी बस में दीपक का शव मिला था। पुलिस ने दावा किया है कि ओम व दीपक दोनों ही दोस्त थे और साथ में नशा करते थे। पूछताछ में ओम ने पुलिस को बताया कि दीपक रुपये लाने को लेकर दबाव बनाकर परेशान करता था। इसी से तंग आकर उसने चाकू से वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ओम चौहान यूपी मैनपुरी का मूल निवासी है और अब दिल्ली मोलडबंद में किराये पर रहता है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

सेक्टर-37 एरिया में बाईपास रोड किनारे खड़ी बस में शनिवार सुबह एक युवक का लहूलुहान हालत में शव मिला था। तेजधार हथियार से ताबड़-तोड़ वार कर युवक की हत्या की गई थी। मृतक की पहचान दिल्ली के मोलडबंद निवासी दीपक के तौर पर हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार को सूचना दी। जिसके बाद परिवार वाले फरीदाबाद आए। मृतक दीपक के भाई आकाश ने बयान पुलिस को दिए। जिस पर सराय ख्वाजा थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई। अब अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने मृतक के दोस्त को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें