फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस ने 23.40 लाख रुपये सहित बाइक सवार युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं दे पाया संतोषजनक जवाब, आयकर विभाग के हवाले किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक को 23.40 लाख रुपयों की नकदी के साथ पकड़ा है। आरोपी युवक की पहचान इंद्रा कॉम्प्लेक्स निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने नकदी और आरोपी को आगामी जांच के लिए आयकर विभाग (इनकम टैक्स) के हवाले कर दिया है।

सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर पुलिस की एक टीम शूटिंग रेंज वाली रोड पर नाके पर तैनात थी। इसी दौरान टीम को एक मोटरसाइकिल सवार युवक पर संदेह हुआ, जिसे रुकने का इशारा किया गया। युवक ने अपनी पीठ पर एक पिट्ठू बैग टांगा हुआ था। जब पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक के बैग की तलाशी ली, तो उसमें नोटों के बंडल थे। गिनती करने पर कुल राशि 23 लाख 40 हजार रुपये पाई गई। जब पुलिस ने प्रदीप से इन रुपयों के स्रोत और मालिक के बारे में पूछताछ की, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही कोई दस्तावेज पेश कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर रुपयों का हिसाब न मिलने पर थाना पुलिस ने तुरंत आयकर विभाग की टीम को सूचित किया और उन्हें मौके पर बुला लिया। पुलिस ने पकड़ी गई रकम और आरोपी प्रदीप को आयकर अधिकारियों को सौंप दिया है। अब विभाग के अधिकारी इस बात की तफ्तीश कर रहे हैं कि इतनी बड़ी राशि कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें