फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस ने एक हफ्ते में 40 साइबर ठग किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
21 से 27 फरवरी के बीच की गई कार्रवाई, 42 लाख रुपये बरामद किए
विज्ञापन

375 साइबर शिकायतों का निपटारा किया, 6 लाख से अधिक रुपये खातों में फ्रीज कराए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को सफलता मिली है। 21 से 27 फरवरी के बीच मात्र एक सप्ताह के भीतर साइबर थाना एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ की टीमों ने 14 अलग-अलग मुकदमों में कार्रवाई करते हुए कुल 40 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ठगों के कब्जे से करीब 42 लाख रुपये भी बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ठगों को पकड़ने के साथ-साथ पुलिस ने पीड़ित लोगों की शिकायतों पर भी तेजी से काम किया। एक हफ्ते में 375 साइबर शिकायतों का निपटारा किया गया और ठगी गई 6,94,151 रुपये की राशि को विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराया गया ताकि इसे पीड़ितों को वापस दिलाया जा सके। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नरेश कुमार, बलदेव सिंह, मेघा वर्मा और सलमान खान जैसे 40 नाम शामिल हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों से इस नेटवर्क को चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद पुलिस ने एक बार फिर आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के ऑनलाइन लालच में न आएं और सतर्क रहें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है, तो बिना समय गंवाए तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या सरकारी पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। ठगी के तुरंत बाद सूचना देने से पैसा रिकवर होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें