फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस ने एक सप्ताह में 26 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
24 से 30 मई के बीच की गई कार्रवाई, 144 शिकायतों का किया निस्तारण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर क्राइम थानों की टीमों ने बीते एक सप्ताह के दौरान 26 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 24 से 30 मई के दौरान 8 मामलों की जांच करते हुए इन आरोपियों को काबू किया गया है। इन मामलों में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल व बल्लभगढ़ के 3-3 व एनआईटी के 2 केस शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने इन आरोपियों से पूछताछ कर 4090500 रुपये बरामद किए हैं। साथ ही पूछताछ में 144 शिकायतों का निस्तारण करने का दावा भी पुलिस ने किया है। इनसे मिली जानकारी के आधार पर 376734 रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने शहर के लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें तथा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें