फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस पर चोर को भगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने रात को चोर पकड़कर पुलिस को सौंपा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 स्थित 36 गज पॉकेट में चोरी करने आए एक आरोपी को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने चोर को भगा दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी मौके से ही भाग गया था।
विज्ञापन



सेक्टर-3 स्थित 36 गज पॉकेट के रहने वाले बलजीत ने बताया कि रात के करीब 1 बजे उसकी पत्नी की नींद खुली तो एक चोर अलमारी के पास बैठा हुआ है। उनके व चोर के बीच काफी हाथापाई होने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। वहीं एक महिला पूजा ने बताया कि उसके घर से चोर ने सोने और चांदी के कुछ जेवरात चुराए हैं। उन्होंने बताया कि रात को ही चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उनको सुबह 9 बजे आने के लिए बोला था लेकिन जब वह सुबह चौकी पहुंचे तो चोर उनको वहां पर नहीं मिला। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने चोर को भाग दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि घर में घुसने वाला युवक उसी पॉकेट में पीछे ही रहता है। लोगों की ओर से घर में घुसते ही उसको पकड़ लिया गया। इस दौरान लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। उसके बाद वह मौके से भाग गया। घर में घुसने वाले युवक का नाम दीपक है जिसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें