फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम बोले - स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा जितनी भी करो, कम है

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य जगत से जुड़े चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ ने जिस आत्म विश्वास के साथ कोरोना की लड़ाई को लड़ा है। उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश भर के 26 से अधिक राज्यों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों पदाधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड जैसी महामारी को दूर करने में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों की अहम भूमिका है। इस बात को किसी भी सूरत में नहीं नकारा नही जा सकता है। जिन्होंने कोरोना के इस दौर में समय-समय पर उत्पन्न विभिन्न परिस्थितियों में बड़े ही संयम और आत्मविश्वास के साथ इस लड़ाई को लड़ते हुए आमजन के विश्वास को जीतने का प्रयास किया है। भले ही आज सारा देश करोना महामारी के संकट से जूझ रहा है पर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों का आत्मविश्वास आज भी देखते बनता है। जिन्हें आज भी भगवान के बाद आमजन के बीच दूसरा स्थान प्राप्त है, ऐसे में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
उन्होंने कहा कि करोना महामारी ने जहां आमजन के जीवन को प्रभावित किया है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के आत्मविश्वास को भी पहले से कई गुना बढ़ाया है। जो नित नई परिस्थितियों से उत्पन्न प्रभावों को कम करने में अपने विवेक और बुद्धि के साथ लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी ओर से चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के कुशल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामना करते हुए सभी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि सभी के सांझा प्रयासों से जल्द ही देश को कोरोना मुक्त कर देश की प्रगति में मिलकर नए आयाम स्थापित किए जा सकेंगे। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रणदीप पुनिया, उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत, आईएमए की अध्यक्ष पुनिता हसीजा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें