छांयसा। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत नांगला मोठूका में ग्राम सभा के उपरांत जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच मोहन बंसल, ग्राम सचिव अख्तर हुसैन, बीआरसी सुमन लता व सुमन रानी सहित वीडब्लूएससी सदस्य और ट्यूबवेल ऑपरेटर मौजूद रहे। इस दौरान पेयजल व्यवस्था के सुचारु संचालन, रखरखाव, जल संरक्षण और ग्रामीणों की भागीदारी को लेकर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने जल संरक्षण और हर घर तक सुरक्षित एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहयोग का संकल्प लिया।
जिला आईईसी कंसल्टेंट पीएचईडी फरीदाबाद सत्य नारायण नेहरा ने बताया कि जल अर्पण कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं के प्रति ग्राम पंचायत और ग्रामीणों की जिम्मेदारी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचाने के साथ जलापूर्ति व्यवस्था का नियमित रखरखाव, जल स्रोतों की सुरक्षा और पानी का विवेकपूर्ण उपयोग भी जरूरी है। संवाद