फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डेंगू के चार नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में वायरल बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को डेंगू के चार नए मरीजों की पुष्टि की है। नए मामलों के साथ जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। वहीं, स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 22 पहुंच गई है। डेंगू के सभी नए मरीज निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डेंगू के नए मामलों की पुष्टि के बाद मरीजों के घरों और आसपास के क्षेत्रों में एंटी लार्वा गतिविधियां कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मच्छरों के लार्वा को नष्ट कराया और लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया। मरीजों के परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।



विभाग की ओर से अब तक डेंगू के संबंध में 2100 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में डेंगू के नए मामले सामने आए हैं। बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरी गतिविधियां कराई जा रही हैं। डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा अभियान चलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें