फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मिर्जापुर में हुए कबड्डी ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
कबड्डी ट्रायल में चयनित और स्टैंडबाई खिलाड़ी। स्त्रोत संवाद
विज्ञापन
- 25 खिलाड़ियों ने अपना चयन सुनिश्चित किया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। मिर्जापुर स्थित सरकारी स्कूल में मगंलवार को 11 से 19 वर्ष के आयुवर्ग में कबड्डी ट्रायल हुए। खेल नर्सरी के लिए आयोजित ट्रायल में 70 से 80 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इनमें से 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन


ट्रायल कोच नीतू सिंह ने बताया कि लगभग सभी खिलाड़ियों ने ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन किया। उनमें से सर्वश्रेष्ठ 25 खिलाड़ियों को चुना गया है। इसके अलावा 10 अन्य खिलाड़ियों को स्टैंडबाई में रखा गया है। अगर कोई खिलाड़ी नर्सरी से हटता है या अपना नाम वापस लेता है, तो स्टैंडबाई में से किसी एक खिलाड़ी को उनकी जगह दी जाएगी। उन्होंने बताया कि खेल विभाग से निर्देश मिल चुके हैं। एक से दो दिनों में नर्सरी शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की प्रतिमाह रुपये मिलेंगे। 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये जबकि 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें