फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लॉन टेनिस में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में चल रहे ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) के अंडर-14 मुकाबलों में मंगलवार को आठ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मंगलवार को मुख्य दौर के मुकाबलों के लिए 16 खिलाड़ी मैदान में उतरे इनमें से आठ ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

मुकाबलों की शुरुआत सुबह 10 बजे से हुई। इनमें पहला मुकाबला अर्नव चौहान और अभिमन्यु के बीच खेला गया। जहां पर अर्नव ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके अलावा अन्य मुकाबले में ध्रुव ने अर्नव को हराकर जीत दर्ज की। वहीं, विहान ने अबीर को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांजल ने एकतरफा मुकाबले में अथर्व को हरा दिया। वहीं, दिविज ने एकमवीर को हराकर सफलता अपने नाम की। अदम्य ने निशांत को हराया। वहीं, आरिव ने विराट को कड़े मुकाबले मेंहराया। मनीत ने कार्तिक को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मुकाबलों के बाद प्रतियोगिता आयोजक नाजिश ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले बुधवार को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें