फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टेबल टेनिस में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य पदक हासिल किए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अंबाला में 29 से 4 नवंबर तक आयोजित तीसरी हरियाणा स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में सिद्धांत कटारिया ने अंडर-19 बालक वर्ग, निवान मित्तल ने अंडर-17 बालक वर्ग और मोक्षा अरोड़ा ने अंडर-13 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं पुरुष एकल वर्ग में ऋषभ, अंडर-13 बालक वर्ग में अथर्व मालवीय, महिला एकल वर्ग में काश्वी कालरा, अंडर-15 बालक वर्ग में सचिन बनर्जी और अंडर-19 बालिका वर्ग में मानवी बामिल ने रजत पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अंडर-11 बालिका वर्ग में दवित्था सहगल और लायशा जैन, अंडर-13 बालिका वर्ग में आद्या विरमानी, अंडर-11 बालक वर्ग में सात्विक त्यागी, अंडर-13 बालक वर्ग में अर्णव महुमानी, अंडर-15 बालक वर्ग में रेयांश जैन ने कांस्य पदक हासिल किए। वहीं मोक्षा अरोड़ा ने अंडर-15 बालिका और मानवी बामिल ने अंडर-17 बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीता। सिद्धांत कटारिया ने पुरुष एकल वर्ग और अविका त्यागी ने अंडर-19 बालिका वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें