फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खुद माल बेचकर मैनेजर को फंसाने के आरोपी को राहत से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने कारोबारी की नियमित याचिका की खारिज
विज्ञापन

93 लाख की धोखाधड़ी का था आरोप, पुलिस जांच में फर्जी पाए गए बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अपनी कंपनी का 93 लाख रुपये का माल बेचकर रकम हड़पने और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में धोखाधड़ी का आरोप लगाकर मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाला कारोबारी अब खुद धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोपों में फंस गया है। पुलिस जांच में उसकी द्वारा दिए गए बिल फर्जी पाए गए। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश केपी सिंह की अदालत ने कहा कि मामले में जांच अभी लंबित है, इसलिए कारोबारी परविंदर की नियमित जमानत याचिका खारिज की जाती है।

परविंदर की रुद्र इंटरनेशनल नाम से कंपनी है। उसने शिकायत में बताया था कि दुर्गेश शुक्ला कंपनी में मैनेजर था और वित्तीय लेन-देन का काम संभालता था। आरोप था कि दुर्गेश और सुमित कश्यप ने कंपनी का माल अलग-अलग शहरों में भेजकर उसकी बिक्री के करीब 93 लाख रुपये हड़प लिए और भाग गए। इस शिकायत पर 14 जुलाई 2026 को सेक्टर-58 थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में परविंदर की शिकायत के समर्थन में लगाए गए 92 लाख 70 हजार 80 रुपये के इनवाइस की ईटीओ से जांच कराई गई। पुलिस ने अदालत को बताया कि सत्यापन में ये बिल फर्जी पाए गए। इसके बाद पुलिस ने परविंदर के खिलाफ भी धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। परविंदर ने अदालत में जमानत याचिका दायर कर कहा कि वह 25 सितंबर 2026 से जेल में है। सरकारी वकील ने जमानत का विरोध किया। अदालत ने माना कि मामले की जांच अभी लंबित है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें