फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्य योगासन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने किया योग कौशल का प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में शनिवार को 42वीं सीनियर हरियाणा राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ हुआ। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन फरीदाबाद की ओर से हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन 18-21, 21-25, 25-30, 30-35, 35-45 और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रेडिशनल योगासन मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने विभिन्न योगासनों में संतुलन, लचीलापन और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। आयोजकों ने बताया कि ट्रेडिशनल योगासन के फाइनल मुकाबले 27 सितंबर को होंगे। इसी दिन 18-35 और 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आर्टिस्टिक योगासन के मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा रविवार को होगी। कार्यक्रम में हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव समेत अन्य पदाधिकारी, निर्णायक, प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें