फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए शानदार दांव-पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
भवांश, सुमित, अर्जुन और मयंक ने जीते गोल्ड मेडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित दिल्ली स्कोलर्स इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को अंडर-19 बालक वर्ग की ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार दांव-पेच का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विभिन्न भारवर्गों में हुए कड़े मुकाबलों के तहत माइनस 45 किग्रा श्रेणी में भवांश ने स्वर्ण और आकाश ने रजत पदक हासिल किया। वहीं 45 से 48 किग्रा भारवर्ग में सुमित कर्दम ने स्वर्ण, वरुण ने रजत और फरियाद ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 48 से 51 किग्रा में अर्जुन ने स्वर्ण और आरव ने रजत पदक जीता, जबकि 51 से 55 किग्रा भारवर्ग में मयंक ने स्वर्ण और प्रतीक ने रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में भी खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। 55 से 59 किग्रा भारवर्ग में रवि ने स्वर्ण, रोहित ने रजत और द्रिशांत ने कांस्य पदक जीता। 59 से 63 किग्रा में शयान ने स्वर्ण और यशवंत ने रजत पदक पर कब्जा किया, जबकि 63 से 68 किग्रा भारवर्ग में आदित्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 68 से 73 किग्रा श्रेणी में मयंक ने स्वर्ण और विराट ने रजत पदक हासिल किया। 73 से 78 किग्रा भारवर्ग में शुभ ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि 78 किग्रा से अधिक भारवर्ग में यक्षित ने स्वर्ण, प्रतीक ने रजत और अभिषेक ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें