फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई की मुख्य शाखा में लगाई प्लास्टिक शील्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बैंक प्रबंधन ने अपने स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नीलम चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में प्लास्टिक शील्ड लगाई गई है, जिससे अधिकारी कोरोना संक्रमण से बचे रहे।
विज्ञापन

नीलम चौक पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की मुख्य शाखा है। यहां लोगों की आवाजाही काफी ज्यादा रहती है। हालांकि बैंक परिसर में प्रवेश से पूर्व लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। हाथों को सैनिटाइज करवाया जाता है। जांच के दौरान जिस व्यक्ति के शरीर का तापमान औसत से अधिक होता है, उसे बैंक में प्रवेश नहीं दिया जाता। इसके बावजूद शाखा के पांच अधिकारी और कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गए थे। वहीं शहर में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। इसे देखते हुए बैंक प्रबंधन ने सभी अधिकारियों के ब्लॉक में प्लास्टिक शील्ड लगाई है। यह पूरी तरह पारदर्शी है। बैंक प्रबंधन ने कहा कि हमारा प्रयास बैंक में आने वाले ग्राहकों को सुरक्षित माहौल देना है, जिससे वह भी सुरक्षित रहें और अधिकारी भी संक्रमण से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें