फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के खेड़ी सब डिवीजन क्षेत्र में अधिकारियों ने छह साल पहले गैरकानूनी तरीके से चार ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन लगा दिए। निगम की विजिलेंस टीम ने उस समय के उपमंडल अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता व ठेकेदार के खिलाफ खेड़ीपुल थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया गया है कि सामाजिक कार्यकर्ता वरुण श्योकंद ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि साल 2014-15 में गांव लालपुर, ददसिया और शेरपुर ढाढर में चार किसानों को ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन दिए गए थे। आरोप है कि प्रत्येक किसान से डेढ़ लाख रुपये लिए गए थे। इसमें से निगम के खाते में महज 1375 या 1725 रुपये ही जमा कराए गए। इन कनेक्शन से संबंधित कोई भी जांच या सर्टिफिकेट निगम से हासिल नहीं किए गए। विजिलेंस ने जांच में आरोप सही पाए जाने पर मामला दर्ज कराया गया है। ब्यूरो