फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज वर्कशॉप में शोपीस बनीं पिंक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। दो साल पहले महिलाओं के आरामदायक और सुरक्षित सफर के लिए पिंक बसें लाई गई थी। जो कि अब रोडवेज के वर्कशॉप मेें शोपीस बनकर रह गई हैं। वहीं कोरोना काल में इन बसों को मरीजों के लिए एंबुलेंस में तब्दील कर दिया गया था, लेकिन वहां पर भी इनका कोई इस्तेमाल नहीं किया गया। ऐसे में छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

महिलाओं को रोडवेज बसों में सफर करने के दौरान अक्सर बैठने के लिए सीट नहीं मिल पाती थी। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने महिलाओं और छात्राओं की सहूलियत के लिए कदम उठाया और 2020 में प्रदेश की हर रोडवेज को नौ पिंक बसें मुहैया कराई गई थी। जिसमें बल्लभगढ़ रोडवेज को भी नौ पिंक बसें प्राप्त हुईं। लेकिन उसके तुरंत बाद कोरोना का प्रकोप बढ़ने लगा और बसों को रोड पर नहीं चलाया गया था। साथ ही उनको कोरोना मरीजों को उपचार के एंबुलेंस में तब्दील कर दिया गया, लेकिन वहां भी इस्तेमाल नहीं किया गया। जिससे अब पिंक बसें रोडवेज के वर्कशॉप में धूल फांक रखी हैं। वहीं अब स्कूल, कॉलेज और उद्योग खुल चुके हैं। बसों के संचालन बंद होने से छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को काफी परेशानी उठानी है।
वर्जन-
रोडवेज वर्कशॉप के कर्मचारियों को बसों से सीट बदलने के आदेश जारी कर दिए है। साथ ही अधिकारियों को संचालन करने की अनुमति दे दी है। जल्द ही बसों को रोड में चला दिया जाएगा। - राजीव नागपाल, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें