फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वार्ड 13 में लगे गंदगी के ढेर, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वच्छ भारत अभियान पर उठे सवाल, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। स्वच्छ भारत अभियान के दावों की हकीकत वार्ड नंबर 13 में साफ दिखाई दे रही है। यहां कई दिनों से सफाई न होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं और नालियां ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रही हैं। बदबू और गंदे पानी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी वार्ड में नियमित रूप से नहीं आते। कूड़ा न उठने से ढेर बढ़ते जा रहे हैं और उनसे उठने वाली दुर्गंध से सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों और गलियों में भर गया है, जिससे आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। कई जगहों पर पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि यह रास्ता पुरानी सब्जी मंडी व मुख्य बाजार को जाता है। प्रतिदिन हजारो लोग यहां से निकलते है बावजूद इसके सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं है।
विज्ञापन


वार्ड निवासी चेतन गर्ग, उमेश गर्ग, बिजेन्द्र बडेडिया, प्रमोद मंगला, हिमांशी अग्रवाल आदि का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत करने के बाद आश्वासन तो मिल जाता है, पर मौके पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। निवासियों ने बताया कि गंदगी के कारण बच्चों और बुजुर्गों को संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


-
कागजों तक सीमित है स्वच्छता अभियान :
स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक सीमित रह गया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो स्थिति और बिगड़ सकती है। लोगों ने मांग की है कि वार्ड में नियमित सफाई कराई जाए और नालियों की समुचित निकासी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें