फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कर्मचारियों को पिकअप ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। कंपनी के बाहर शनिवार सुबह खड़े तीन कर्मचारियों को पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर 10 निवासी अजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-11 में एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। नाइट ड्यूटी समाप्त करके शनिवार सुबह छह बजे कंपनी के गेट नंबर दो से निकल रहे थे। उसी गेट पर आकाश और संजय घर जाने के लिए बाइक पर बैठे हुए थे। इसके साथ नरेंद्र सिंह बाइक पर आया था। तभी तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने तीन कर्मचारियों में टक्कर मार दी। इससे नरेंद्र शर्मा, संजय और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद गाड़ी गड्ढे में फंस गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम पारस बताया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें