फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जल्द शुरू होंगी पीजी प्रथम वर्ष की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालयों में अधिकांश सीटों पर हो चुके हैं दाखिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की प्रथम वर्ष की कक्षाएं अब जल्द ही नियमित रूप से शुरू की जाएंगी। लंबे इंतजार के बाद शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही छात्रों की पढ़ाई में अब और देरी नहीं की जाएगी।


जिले के नौ राजकीय महाविद्यालयों में इस वर्ष कुल 2566 पीजी सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें से अधिकांश पर दाखिले पूरे हो चुके हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार विशेष तौर पर एमसीए, एमजेएमसी, एमए इकोनॉमिक्स और एमए संस्कृत जैसे विषयों में प्रवेश पूरी तरह नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन



शिक्षा विभाग का कहना है कि सीटें भरने का इंतजार करेंगे तो पाठ्यक्रमों की पढ़ाई प्रभावित होगी और छात्र-छात्राओं का बहुमूल्य समय नष्ट होगा। इस कारण विभाग ने कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे दाखिला प्रक्रिया को जल्द निपटाएं और नियमित कक्षाएं शुरू करें।



नोडल अधिकारियों का मानना है कि अधिकांश विषयों में दाखिला हो चुके हैं और बाकी बची सीटों पर भी विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा। लेकिन जो छात्र देर करेंगे वे इस अवसर से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
पीजी की प्रथम वर्ष की कक्षाओं को जल्द से जल्द आरंभ किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य है कि छात्रों की पढ़ाई निर्धारित समय पर चले और किसी भी कारण से उनकी पढ़ाई में बाधा न आए।- डॉ. सुनिधि, उच्च जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें