फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर मैगपाई होटल के पास रोडरेज में कार सवार युवक ने कैब चालक को पीट दिया। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये वारदात शनिवार सुबह की बताई गई है। हाईवे पर मैगपाई होटल के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में पीछे से एक कैब चालक ने टक्कर मार दी। कैब में दो सवारी भी बैठी थी। आरोप है कि कार मालिक ने कैब चालक को पकड़ लिया और पीटा। आरोप है कि कैब चालक का मोबाइल भी छीन लिया। एक राहगीर ने ये वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया। कैब चालक व कार मालिक को पुलिस थाने ले गई तो वहां दोनों में समझौता हो गया। ब्यूरो