फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हवन यज्ञ कर मां कूष्मांडा के दरबार में लगाई हाजिरी

Fri, 12 Apr 2024 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथा दिन: बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे भक्त, पूजा अर्चना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महारानी वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। प्रात: कालीन आरती व हवन यज्ञ में माता के समक्ष पूजा अर्चना कर भक्तों ने अपनी हाजिरी लगाई। इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने हवन यज्ञ का शुभारंभ किया और भक्तों को नवरात्रों की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई और हवन में आहुति दी। उन्होंने मां कूष्मांडा की विशेष पूजा अर्चना में भी हिस्सा लिया। प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि अचंचल और पवित्र मन से नवरात्र के चौथे दिन इस देवी की आराधना की गई। इससे भक्तों के रोगों और शोकों का नाश होता है तथा उन्हें आयु, यश, बल और आरोग्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से शुरू होगी वसंत पूजा
सेक्टर-16 स्थित कालीबाड़ी में वसंती दुर्गा पूजा वसंत ऋतु में मनाई जाती है। बंगाली कैलेंडर के मुताबिक इस बार वसंती दुर्गा पूजा 13 अप्रैल पंचमी तिथि से शुरू होकर 18 अप्रैल तक चलेगी। सभी भक्त कालीबाड़ी में माता रानी का आशीर्वाद लेकर प्रसाद प्राप्त करेंगे। कालीबाड़ी के महासचिव एके पंडित ने बताया कि 13 अप्रैल की शाम 7 बजे बैंडबाजे के साथ मूर्ति उन्मोचन किया जाएगा। उसके बाद शाम को साढ़े सात बजे विश्वजीत सिन्हा की टीम द्वारा बंगाली ड्रामा पेश किया जाएगा। उसके बाद 14 अप्रैल की सुबह 9 बजे षष्ठी पूजा की जाएगी। वहीं, शाम को सात बजे आनंद मेला कालीबाड़ी की महिला सदस्य द्वारा आनंद मेला आयोजित किया जाएगा। साढ़े सात बजे बंगाली न्यू ईयर सेलिब्रेशन किया जाएगा। इस दौरान महिला सदस्य कालीबाड़ी की ओर से विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 15 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे सप्तमी पूजा और शाम को नृत्य कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें