फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। करीब तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में प्रशासन व सरकार के प्रति रोष है। बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ब्लॉक समिति की चेयरमैन गीता हुड्डा के प्रतिनिधि भूपेंद्र हुड्डा व पंचायत विभाग के अकाउंट विभाग में कार्य करने वाले सुखवीर ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों का वेतन एक सप्ताह के अंदर देे दिया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांग को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित (सीटू) के प्रदेश अध्यक्ष देवीराम ने कहा कि पिछले तीन महीने से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। तिगांव ब्लॉक के कर्मचारियों को वेतन व अन्य सुविधाएं मिल चुकी है।
वहीं प्रदेश में सभी कर्मचारियों के पहचान पत्र बनाएं जा चुके हैं। बल्लभगढ़ ब्लॉक के कर्मचारियों के पहचान पत्र नहीं बनाएं गए हैं। सरकार की सहमति से पूरे प्रदेश में एरियल का पैसा मिल चुका है, लेकिन बल्लभगढ़ ब्लॉक में कर्मचारियों का करीब 5450 रुपये का एरियर भी नहीं दिया गया है। अपनी इन्हीं मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता मनोज ने की। इस अवसर पर देवीराम, प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन, विरेंद्र डंगवाल उपाध्यक्ष, गांव अटाली से पृथ्वी, उदयपाल, गढख़ेड़ा से मूर्ति, पन्हैड़ा से राजेंद्र, चंदावली से रामवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें