फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा, चिकित्सा व रोजगार की बात पर करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। चुनाव प्रचार शुरू होते ही मतदाताओं ने भी अपने विकास के मुद्दे तलाशने शुरू कर दिए हैं। मतदाताओं ने इस बार शिक्षा, रोजगार समेत क्षेत्र के विकास को तवज्जो देने वाले प्रत्याशी को चुनने का निर्णय लिया है। इस मुद्दे पर मतदाता अपने करीबियों के साथ मतदान के लिए मंथन करते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को बाटा चौक क्षेत्र के मतदाताओं से इस बाबत बात की गई तो उन्होंने रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के मुद्दे के लिए वोट करने की बात कही।
विज्ञापन

- इस चुनाव में बेसिक शिक्षा में सुधार के साथ चिकित्सा व बुनियादी सुविधा के विकास को वोट देंगे। जो प्रत्याशी इन मुद्दों पर वोट मांगेगा, मेरा वोट उसी को मिलेगा। - संजय, नगला।
- कामगार मजदूरों की आमदनी न के बराबर रह गई है। दैनिक मजदूरों के बारे में कोई नहीं सोचता। जो मजदूरों के बारे में सोचेगा, मेरा वोट उसी को जाएगा। -चंदू, इंद्रा कॉलोनी।
विज्ञापन

- मौजूदा समय में रोजगार की बड़ी समस्या है। कई कंपनियां बंद हो गई। इससे रोजगार का संकट बढ़ता जा रहा है। रोजगार देने के बारे में सोचने वाले प्रत्याशी को मेरा मत मिलेगा।
- धर्मेंद्र, बल्लभगढ़।
- मौजूदा समय में काम मिलना मुश्किल हो गया है। फैक्ट्री बंद होने से काम मिलना बंद हो गया है। औद्योगिक विकास के प्रयास करने वाले नेता को इस बार वोट देंगे। - श्रवण, एसी नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें