फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: धूप और उमस से परेशान रहे लोग, नहीं बरसे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में कई दिनों बाद भी बारिश न होने के कारण लोगों को गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप के साथ उमस भरा मौसम बना रहा। सुबह से ही धूप और बादलों का आना-जाना जारी रहा, लेकिन गर्मी में कोई कमी नहीं आई। अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान घटकर लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश होने पर शहरवासियों को उमस से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि रक्षा बंधन वाले दिन अगर मौसम अच्छा रहेगा तो उन्हें काफी सुविधा हो जाएगी। त्योहार को लेकर बुजुर्ग, बच्चे व महिलाएं बड़ी संख्या में घर से बाहर निकलते हैं। दिन में बारिश हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है इससे लोगों को कुछ राहत ही उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें